Search

 
 
 

Jamshedpur News : परसुडीह के एक घर में घुसा जंगली जानवर, दहशत में लोग

परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर के मुंशी बाड़ी मोहल्ला निवासी भानु लाल के घर में जंगली जानवर घुसने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घर के आसपास मिट्टी में बड़े पंजों के निशान मिलने से लोग दहशत में हैं.
 
इसी घर में घुसा था जंगली जानवर.

Jamshedpur : जमशेदपुर में 24 घंटे के भीतर जंगली जानवर दिखने की दूसरी घटना सामने आने के बाद लोगों में डर का माहौल है. पहले टाटानगर रेलवे यार्ड के पास संदिग्ध जंगली जानवर के देखे जाने की सूचना मिली थी. अब परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर के मुंशी बाड़ी मोहल्ला निवासी भानु लाल के घर में जंगली जानवर घुसने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.


बताया गया कि बुधवार की दोपहर स्थानीय निवासी भानु लाल के घर में परिवार के लोगों ने पलंग के नीचे किसी बड़े जंगली जीव को छिपा देखा. अचानक जानवर नजर आने पर घर के लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे. शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे. कुछ देर तक जानवर घर के अंदर ही छिपा रहा, लेकिन भीड़ बढ़ने और शोरगुल होने पर वह तेजी से बाहर निकला और पास की झाड़ियों की ओर भाग गया.

 


घटना के बाद के आसपास मिट्टी में बड़े पंजों के निशान मिलने से लोग दहशत में हैंघर . स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तेंदुआ हो सकता है. हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.


परिवार की महिला आभा देवी ने बताया कि वह कमरे में मोबाइल चला रही थीं. इसी दौरान उन्हें पलंग के नीचे हलचल महसूस हुई. जब झांककर देखा तो वहां एक जंगली जानवर नजर आया. यह देख वह डर गईं और शोर मचाने लगीं. घटना के बाद से पूरा परिवार सहमा हुआ है.


सूचना मिलने पर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की है. लोगों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार सूचना देने के बावजूद विभाग की टीम नहीं आई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही