Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलकाता में खुला JHARCRAFT का नया इम्पोरियम, झारखंडी हस्तशिल्प कला को मिलेगा बड़ा बाजार

Kolkata/Ranchi: झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बुधवार को कोलकाता के थिएटर रोड में झारक्राफ्ट के नए इम्पोरियम का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया. इस मौके पर उद्योग सचिव अरवा राजकमल भी उपस्थित रहे.

उद्योग मंत्री ने कहा कि यह इम्पोरियम केवल बिक्री केंद्र नहीं, बल्कि झारखंड के कारीगरों, बुनकरों और ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. इससे राज्य के हस्तशिल्प उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंच मिलेगी और ग्रामीण रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड की तसर सिल्क, डोकरा कला, बांस और लकड़ी के शिल्प की देशभर में अलग पहचान है.

उद्योग सचिव ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी कोलकाता में झारक्राफ्ट की शुरुआत दो राज्यों की कला और विरासत को जोड़ने का माध्यम बनेगी. वहीं झारक्राफ्ट प्रबंधन ने भविष्य में अन्य महानगरों में भी नए इम्पोरियम खोलने की योजना की जानकारी दी. समारोह में विभागीय अधिकारी और झारक्राफ्ट के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही