Jamshedpur News : जमशेदपुर के सोनारी स्थित खूंटाडीह में कार के पास पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना 8 नवंबर रात करीब 9:16 बजे की है. इस संबंध में खूंटाडीह निवासी नैना सिंह ने सोनारी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें
थाने में दिए आवेदन के अनुसार, महिला के पति अपनी के पास थे. वहां चार-पांच युवक पटाखे फोड़ रहे थे. पति ने युवकों से कार से थोड़ी दूर पटाखे फोड़ने को कहा. इस बात पर युवक उनसे गाली-ग्लौज करने लगे. आरोप है कि युवकों ने महिला के पति के साथ मारपीट की. इसके बाद वे महिला के घर तक पहुंच गए और वहां भी गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट की.
महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गई. जब उसे होश आया तो उसके गले से सोने की चेन और हाथ से सोने की अंगूठी गायब थी. महिला ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसके पति और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. उसने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

