Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला पर ईंट-पत्थर से हमला, देवर को भी पीटा

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करना पर एक महिला पर मोहल्ले के चार लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया व तलवार से वार करने की भी कोशिश की. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके देवर के साथ भी मारपीट की गई. घटना में दोनों घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल, खासमहल में कराया गया. मामले को लेकर पीड़िता ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
Advertisement
Advertisement
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करना पर एक महिला पर मोहल्ले के चार लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया व तलवार से वार करने की भी कोशिश की. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके देवर के साथ भी मारपीट की गई. घटना में दोनों घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल, खासमहल में कराया गया. मामले को लेकर पीड़िता ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

 Uploaded Image

इसे भी पढ़े...

पीड़िता पिंकी दास (22) के अनुसार, घटना 19 जुलाई की रात करीब 8 बजे की है. वह अपने घर के बाहर खड़ी थीं. इसी दौरान मोहल्ले के करण पात्रो और गोधन कुड़ू गाली-गलौज कर रहे थे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों नाराज हो गए. आरोप है कि करण पात्रो ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई. महिला का यह भी आरोप है कि इसके बाद तलवार से हमला करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर घर के अंदर भाग गई.

महिला के शोर मचाने पर उसका देवर विक्की दास मौके पर पहुंचा. आरोप है कि उसे भी करण पात्रो, गोधन कुड़ू, नित कुड़ू और शुभ खिलाड़ी ने मिलकर पीटा. मारपीट में दोनों घायल हो गए.

घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, खासमहल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद पिंकी दास ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत देकर चारों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही