Himangshu karan
Jamshedpur News: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की पूरनापानी पंचायत के करकटा गांव में विगत रात्रि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण अपने घर के आंगन में बैठी स्वास्थ्य सहिया कल्पना मंडी को जहरीले सांप ने पैर में डंस लिया. जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और घटना के तुरंत बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहरागोड़ा में भर्ती कराया.
इसे भी पढ़ें:
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. मृतका का पार्थिव शरीर गांव करकटा लाया गया. शव घर पहुंचे ही चीख-पुकार मच गई. गांव में शोक की लहर है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

