Jamshedpur News : मानगो छोटा पुल पर जमा पानी एक महिला के लिए परेशानी का कारण बन गया. पानी में उसकी स्कूटी बंद हो गई और उसे स्कूटी ठेलकर घर जाना पड़ा.
कुछ देर बाद चला चोरी का पता
महिला को उस समय युवक पर कोई शक नहीं हुआ. वह स्कूटी लेकर घर की ओर चली गई. कुछ देर बाद जब उसने अपना पर्स देखा तो उसमें रुपये और ATM कार्ड नहीं थे. इसके बाद उसे समझ आया कि उसके साथ चोरी हो गई है.
घटना के बाद महिला काफी परेशान हो गई. मामले की जानकारी सामने आने के बावजूद समाचार लिखे जाने तक महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी थी. शिकायत नहीं मिलने के कारण अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है.

