Search

 
 
 

Jamshedpur News : सोनारी में महिला से चेन छिनतई, तलाश जारी

Jamshedpur News :बताया गया कि महिला काली मंदिर के पास से गुजर रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके करीब पहुंचे और मौका मिलते ही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली. अचानक हुई घटना से महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, दोनों बदमाश फरार हो चुके थे.
 
सोनारी थाना में चेन छिनतई

Jamshedpur News : सोनारी थाना क्षेत्र के बाल विहार, कुंज नगर में बुधवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली. घटना एसके मैन्स पार्लर के पास स्थित काली मंदिर के समीप हुई. वारदात के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार से बाइक लेकर फरार हो गए.

 

 

बताया गया कि महिला काली मंदिर के पास से गुजर रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके करीब पहुंचे और मौका मिलते ही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली. अचानक हुई घटना से महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, दोनों बदमाश फरार हो चुके थे.

 

दिनदहाड़े हुई चेन छिनतई की घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला समेत आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली.

 

पुलिस ने बदमाशों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. पुलिस बाइक और दोनों बदमाशों के हुलिए के आधार पर भी उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है. मामले की जांच जारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही