Jamshedpur News : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज कंपनी में शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बसंत कुमार निषाद (62 वर्ष) के रूप में हुई है. वह जमशेदपुर के सोनारी स्थित बी-ब्लॉक वाटर टावर के समीप रहते थे.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, बसंत कुमार निषाद शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे कंपनी में ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े. कंपनी प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार केंद्र पहुंचाया. वहां से बेहतर इलाज के लिए नेताजी सुभाष अस्पताल ले जाया गया. वहां से उन्हें बिष्टुपुर (जमशेदपुर) स्थित टीएमएच रेफर कर दिया गया. टीएमएच में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

