Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो डिमना क्षेत्र में शनिवार की शाम जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान चेतन यादव (50 वर्ष) के रूप में हुई है. वह गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड का रहने वाला था. हादसे के बाद साथी मजदूर उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
घटना शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी के सामने मनोकामना शिव दुर्गा मंदिर के पास हुई. यहां पीएचईडी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर पानी निकालने के लिए मोटर भी चल रहा था. इसी दौरान इसी दौरान चेतन यादव करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े.
पास में काम कर रहा मजदूर अर्जुन यादव ने बताया कि चेतन यादव को गिरते देख वह उसे बचाने के लिए दौड़ा. उन्हें भी करंट का झटका लग गया. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

