Search

 
 
 

Jamshedpur News: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में मनाया गया विश्व टाइगर दिवस

विश्व टाइगर दिवस के अवसर पर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में एक कार्यक्रम आयोजीत हुआ. इस कार्यक्रम में बाघों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए गए
 
  •  नई पीढ़ी को जागरूक करने पर जोर

Jamshedpur: विश्व टाइगर दिवस के अवसर पर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में एक कार्यक्रम आयोजीत हुआ. इस कार्यक्रम में बाघों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए गए. इस कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम मुख्य अतिथि रहे.

 

बाघ संरक्षण का दिया संदेश


बच्चों ने अपने हाथों से पौधे लगाए. इसके द्वारा वे वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना चाहते थे. डीएफओ सबा आलम ने बच्चों से कहा कि बाघ जंगल की जैव विविधता के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों को वन्यजीवों के संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए.बच्चों ने पौधे लगाए और पर्यावरण के प्रति अपना संकल्प लिया. इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल हुए.

 

नई पीढ़ी को जागरूक करने पर जोर


इस दौरान बच्चों को बाघों के आवास, उनके संरक्षण के बारे में बताया गया. विशेषज्ञों ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण पर्यावरण के संतुलन के लिए आवश्यक है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न करना था. इस अवसर पर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी और बच्चे उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही