Search

 
 
 

Jamshedpur News : दमकल वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित टीएमएच गोलचक्कर पर सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान जुगसलाई पीबी रोड निवासी मो. हुसाम अख्तर के रूप में हुई है.
 

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित टीएमएच गोलचक्कर पर सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान जुगसलाई पीबी रोड निवासी मो. हुसाम अख्तर के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, मो. हुसाम अख्तर अपनी बाइक से यूनाइटेड क्लब की ओर जा रहे थे. इसी दौरान टीएमएच गोलचक्कर के पास उनकी बाइक टाटा स्टील के दमकल वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक वाहन के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तुरंत टेंपो से टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी.युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंचे. बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

 

घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दमकल वाहन बिष्टुपुर की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार यूनाइटेड क्लब की दिशा में बढ़ रहा था. इसी दौरान टीएमएच गोलचक्कर पर दोनों वाहन आमने-सामने आ गए, जिससे यह हादसा हो गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही