Search

 
 
 

Jamshedpur News : मानगो के मुर्दा मैदान में 26 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : छापेमारी के दौरान पुलिस टीम की नजर एक युवक पर पड़ी. संदिग्ध गतिविधि के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान न्यू पुरुलिया रोड नंबर-02 निवासी अजहर महमूद के रूप में हुई है.
 
युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : मानगो के उलीडीह ओपी क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की है. मुर्दा मैदान में छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. उसके पास से 26 पुड़िया ब्राउन शुगर मिली है. बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 5.80 ग्राम बताया गया है. पुलिस के अनुसार, कार्रवाई पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में की गई.

 

इसे भी पढ़ें

संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पकड़ा गया युवक

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम की नजर एक युवक पर पड़ी. संदिग्ध गतिविधि के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान न्यू पुरुलिया रोड नंबर-02 निवासी अजहर महमूद के रूप में हुई है.

 

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस आरोपी को अपने साथ उलीडीह ओपी ले गई. वहां उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अजहर महमूद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.  पुलिस अब बरामद ब्राउन शुगर के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है. 

 

इस कार्रवाई में पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार, उलीडीह ओपी प्रभारी मोहम्मद शारिक अली और पुलिस बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने कहा है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही