Search

 
 
 

Palamu News : छोटू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना

Palamu News :छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 10 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटू का भी आपराधिक इतिहास रहा था और उसे पर भी कई केस दर्ज थे.
 
छोटू सिंह हत्याकांड

Palamu News : बीते 2 सितंबर की रात हुई ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मामले में मुख्य अभियुक्त बताए जा रहे साकेत पाठक को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस हत्याकांड में कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

 

 

छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 10 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटू का भी आपराधिक इतिहास रहा था और उसे पर भी कई केस दर्ज थे.

 

हालांकि साकेत पाठक समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस की ओर से पुष्टि के बाद ही गिरफ्तारी से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी.

 

2 सितंबर की रात विधायक आवास के समीप हुई हत्या के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी.घटना को लेकर पुलिस ने संभावित आरोपियों की तलाश में कार्रवाई तेज की थी. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही