Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : मानगो बस स्टैंड के पास 33 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

सीतारामडेरा थाने की पुलिस ने मानगो बस स्टैंड के पास से एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से करीब 33 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16.5 लाख रुपये बताई गई है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तर युवक के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाने की पुलिस ने मानगो बस स्टैंड के पास से एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से करीब 33 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16.5 लाख रुपये बताई गई है.

 


पुलिस को  26 जुलाई की रात करीब 8:15 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो बस स्टैंड गेट नंबर 5 के पास शौचालय के समीप कुछ युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर मौजूद हैं. गांजा को ओडिशा से लाकर बिहार व बनारस भेजने की तैयारी है. इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के पास छापेमारी कर एक युवक को गांजा के साथ पकड़ लिया. युवक की पहचान उमेश कुमार के रूप में हुई है. 


पुलिस ने युवक के पास से तीन ट्रॉली बैग बरामद किए, जिनमें करीब 33 किलो गांजा रखा हुआ था. इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा, एसआई अक्षय कुमार, युवराज कुमार, मनोरंजन कुमार, एएसआई सुशील प्रसाद, जयदेव कुमार दास व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही