Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : चाकुलिया में 336 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

चाकुलिया क्षेत्र में पुलिस ने गांजा की तस्करी का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 336 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. बरामद गांजा की कीमत करीब 17 हजार रुपये बताई जा रही है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार तस्कर के बारे में जानकारी देते ग्रामीण एसपी.

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया क्षेत्र में पुलिस ने गांजा की तस्करी का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नया बाजार इलाके में की गई, जहां लंबे समय से गांजा की बिक्री की शिकायत मिल रही थी. गिरफ्तार महेश गागराई के पास से 336 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. बरामद गांजा की कीमत करीब 17 हजार रुपये बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नया बाजार इलाके में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर गांजा बेचा जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में छापेमारी महेश गागराई को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से पुड़िया में पैक किया गया गांजा बरामद हुआ.

 

ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह 30, 50 और 100 रुपये की गांजा की पुड़िया बनाकर युवाओं और स्थानीय लोगों को बेचता था. उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया जाता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही