Search

 
 
 

Jamshedpur News : गोलमुरी में कारोबारी के घर फायरिंग, 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने पांच घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की है. दोनों घटनाओं में कुल पांच राउंड गोली चलने की बात सामने आई है. फायरिंग की इस घटना के बाद स्थानीय लोग भयभीत हैं और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.
 

Jamshedpur :  जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने पांच घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की है. दोनों घटनाओं में कुल पांच राउंड गोली चलने की बात सामने आई है. फायरिंग की इस घटना के बाद स्थानीय लोग भयभीत हैं और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. 

 

जानकारी के अनुसार,  पहली घटना नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पीछे हुई. इसके कुछ घंटों बाद देर रात करीब 12:56 बजे अपराधियों ने एक कारोबारी के घर पर  तीन राउंड फायरिंग की है. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. लेकिन घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी में गोली लगने से नुकसान हुआ है. साथ ही कारोबारी को कॉल करके रंगदारी मांगी गई है. 

 

 

पीड़ित कारोबारी राजकुमार साह ने बताया है कि घटना से पहले उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था. कॉल करने वाले ने खुद को “कुंडी” बताया और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. आरोपी ने रकम नहीं देने पर जान से कन्हैया यादव जैसा हाल करने की धमकी दी है.

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे और घर को निशाना बनाकर तीन राउंड फायरिंग कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.

 

सूत्रों के मुताबिक, पूरे मामले में जेल में बंद अपराधी बिल्ला पाठक का नाम सामने आ रहा है. वहीं अमन शेखर, कुंडी और वीर सिंह पर घटना को अंजाम देने का संदेह जताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. साथ ही संदिग्ध अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही