Search

 
 
 

Jamshedpur News : गोविंदपुर में 3.865 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

गोविंदपुर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.865 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक सफेद बोलेरो भी जब्त की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान करीब माधव कर्मकार के रूप में हुई है.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.865 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक सफेद बोलेरो भी जब्त की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान करीब माधव कर्मकार के रूप में हुई है. वह डुमरिया थाना क्षेत्र के तुरीगोड़ा का रहने वाला है.

 


पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे सूचना मिली थी कि खकड़ीपाड़ा से अश्वनी चौक जाने वाले रास्ते के समीप एक युवक बेलेरो में गांजा लेकर बिक्री की तैयारी में है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने निगरानी शुरू की. इसी दौरान अश्वनी चौक से खकड़ीपाड़ा जाने वाली सड़क के पास संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई. वाहन से 3.865 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने बोलेरो में सवार माधव कर्मकार को गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि गांजा को ओडिशा के क्योंझर से लाया गया था. उसने यह भी बताया कि वह जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था. पुलिस आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है.


छापेमारी टीम में सिटी डीएसपी संजीव कुमार, टेल्को-गोविंदपुर अंचल के अंचल निरीक्षक मो. कुटुस, गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार, एसआई  चन्द्रशेखर पिंघुआ व संजय कुमार राय, एएसआई महादेव उरांव व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही