Search

 
 
 

Jamshedpur News : जमशेदपुर के बर्मामाइंस में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब को गुप्त सूचना मिली थी कि बर्मामाइंस इलाके में रेलवे कंटेनर यार्ड के पास एक युवक अवैध हथियार और गोलियों के साथ घूम रहा है. इसके बाद सिटी एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई.
 
गिफ्तार युवक के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Jamshedpur News : जमशेदपुर शहर के बर्मामाइंस इलाके में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती निवासी मो. इरफान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, पांच गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से हथियार लेकर जा रहा था.

 

इसे भी पढ़ें


एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब को गुप्त सूचना मिली थी कि बर्मामाइंस इलाके में रेलवे कंटेनर यार्ड के पास एक युवक अवैध हथियार और गोलियों के साथ घूम रहा है. इसके बाद सिटी एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे कंटेनर यार्ड के पास छापेमारी की. पुलिस को देखकर युवक भागने लगा. जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

 

तलाशी में युवक के पास से एक देसी कट्टा, पांच गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ उसने बताया कि मुस्लिम बस्ती, कैरेज कॉलोनी निवासी मो. शाहिद ने उसे हथियार और गोलियां दी थीं. उसके कहने पर ही वह आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार लेकर जा रहा था. पुलिस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही