Search

 
 
 

Jamshedpur News : युवक पर धारदार हथियार से हमला,आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शर्मा बस्ती में सोमवार सुबह एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ.इस घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.
 

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शर्मा बस्ती में सोमवार सुबह एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ.इस घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. इसकी सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

 

 

जानकारी के अनुसार, शर्मा बस्ती निवासी 23 वर्षीय निखिल कुमार सोमवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकला था. इसी दौरान वहां पहले से मौजूद पिंटू प्रधान उर्फ पिंटू माकड़ ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

घटना के दौरान युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की नजर बनी हुई है.

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है.घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिंटू प्रधान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार समेत अन्य साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा, हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही