Search

 
 
 

Jamshedpur News : ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, बिजली का झटका लगने से गिरा

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 30 वर्षीय युवक सागु राम स्टेशन पर खड़ी टाटा-दानापुर ट्रेन के ऊपर चढ़ गया
 

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 30 वर्षीय युवक सागु राम स्टेशन पर खड़ी टाटा-दानापुर ट्रेन के ऊपर चढ़ गया. युवक को ट्रेन की छत पर चढ़ते देख यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह ट्रेन के ऊपर पहुंच चुका था.

 

बताया गया कि युवक ने लोगों से कहा कि वह ट्रेन के ऊपर चढ़कर एक छोर से दूसरे छोर तक चला जाएगा. इसके बाद वह काफी देर तक ट्रेन की छत पर ही चहल-कदमी करता रहा. इस दौरान यात्रियों और रेलकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही.

 

इसी दौरान युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया. जिससे वह ट्रेन की छत से नीचे गिर गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और रेलकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया.अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. घटना के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने मामले की जानकारी जुटाई. घटना के कारण स्टेशन पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही