Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : बारीडीह में PCR वाहन के धक्के से युवक गंभीर रूप से घायल लोगों ने जताया विरोध

बारीडीह इलाके में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया. मर्सी हॉस्पिटल से आगे बजरंग चौक के पास तेज रफ्तार PCR वाहन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
Advertisement
Advertisement
लोगों से पूछताछ करती पुलिस.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के बारीडीह इलाके में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया. मर्सी हॉस्पिटल से आगे बजरंग चौक के पास तेज रफ्तार PCR वाहन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, PCR वाहन काफी तेज गति से जा रहा था. इसी दौरान उसने सड़क पर मौजूद एक युवक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की.

 

सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही