Search

 
 
 

Jamshedpur News : ईद मिलादुन्नबी जुलूस में घोड़े से गिरा युवक, TMH में भर्ती

Jamshedpur News : ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान एक युवक हादसे का शिकार हो गया. जुलूस में घोड़े पर सवार युवक अचानक घोड़े से गिर गया. उसे तत्काल TMH ले जाया गया. वहां उसे CCU में भर्ती किया गया है.
 
इसी अस्पताल में चल रहा युवक का इलाज.

Jamshedpur News : धातकीडीह तालाब के पास बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान एक युवक हादसे का शिकार हो गया. जुलूस शर्मा होटल के सामने से गुजर रहा था. जुलूस में घोड़े पर सवार युवक अचानक घोड़े से गिर गया. घोड़े ने उसके चेहरे पर जोर से लात मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया. वहां उसे CCU में भर्ती किया गया है.

इसे भी पढ़ें


घायल युवक की पहचान मोहम्मद शाकिब (20 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद उसके परिजन अस्पताल पहुंचे. युवक की हालत को लेकर रिजन जानकारी साझा करने से बच रहे हैं. फिलहाल युवक का इलाज TMH में जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही