Search

 
 
 

Jamshedpur News : सिदगोड़ा में युवक ने लगाई फांसी, फोन पर विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की मुखी बस्ती स्थित निराला पथ में एक युवक पीयूष डे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीयूष एक आइसक्रीम दुकान में काम करता था.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की मुखी बस्ती स्थित निराला पथ में एक युवक पीयूष डे ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार देर रात की है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

 

 

परिजनों के अनुसार, पीयूष एक आइसक्रीम दुकान में काम करता था. बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले उसकी अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.


जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बुधवार को सिदगोड़ा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही