Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : सोनारी में युवक ने लगाई फांसी, प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह (बड़तल्ला) निवासी युवक अजय कुमार यादव ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महया कर ली. घटना रविवार शाम की है.
Advertisement
Advertisement
अजय कुमार यादव की फाइल फोटो.

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह (बड़तल्ला) निवासी युवक अजय कुमार यादव ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महया कर ली. घटना रविवार शाम की है. परिजन तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारकर आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले गए. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अजय कुमार गम्हरिया स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था.

 


मृतक के मामा रिंकू यादव व परिजनों ने कदमा निवासी एक युवती पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उनका कहना है कि युवती अजय पर शादी करने का लगातार दबाव बना रही थी. उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित व ब्लैकमेल कर रही थी. जिससे तंग आकर ही उसने यह कदम उठाया. अजय के मोबाइल में युवती की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की सभी बिंदुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही