Jamshedpur News : जमशेदपुर के सीतारामडेरा के निर्मल नगर में शुक्रवार सुबह एक छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. घर के बाहर तार जला रहे युवकों को रोकना एक महिला को भारी पड़ गया. महिला का आरोप है कि युवकों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली. बीच बचाव करने आए उसके बेटे अमित कुमार के साथ मारपीट की, फिर चाकू से हमला कर दिया. आरोप है कि घायल हालत में उसे नाले में फेंक दिया गया.
इसे भी पढ़ें
अमित को बचाने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी युवकों ने डराया-धमकाया. धमकी दी कि अगर कोई बीच में आया, तो उसे जान से मार देंगे. परिजन घायल अमित को एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है.
पीड़ित महिला का कहना है कि घर के बाहर लगे दो CCTV कैमरे घटना से पहले निकाल दिए गए. महिला को शक है कि कैमरे इसलिए हटाए गए, ताकि पूरी घटना रिकॉर्ड न हो सके. पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी सीतारामडेरा थाना पुलिस को दे दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

