Search

 
 
 

Jamshedpur :  एनएफएसए कार्डधारी मंगलवार तक जरूर उठा लें सितंबर माह का खाद्यान्न

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) अंतर्गत जिन राशन कार्डधारियों ने माह सितंबर का खाद्यान्न अभी तक नहीं उठाया है, वे अपना खाद्यान्न उठाव सात अक्टूबर 2025 तक अवश्य कर लें.प्रशासन ने जिले के सभी संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निर्देश दिया है कि कार्डधारियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.
 
सांकेतिक तस्वीर.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) अंतर्गत जिन राशन कार्डधारियों ने माह सितंबर का खाद्यान्न अभी तक नहीं उठाया है, वे अपना खाद्यान्न उठाव सात अक्टूबर 2025 तक अवश्य कर लें.

वितरण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखें दुकानदार

प्रशासन ने जिले के सभी संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निर्देश दिया है कि कार्डधारियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा वितरण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखें. सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कोई भी पात्र लाभुक खाद्यान्न से वंचित न रहे. नागरिकों से अपील की गई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर खाद्यान्न का उठाव कर लें, ताकि आगामी माह के वितरण कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही