Search

 
 
 

जमशेदपुर : कारोबारी के लापता बेटे का अब तक नहीं मिला सुराग, पुलिस महकमे में हड़कंप

जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एसएसपी आवास के समीप रहने वाले प्रतिष्ठित कारोबारी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी का अबतक कोई सुराग नहीं मिला है. इस घटना ने पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि मामला हाई-प्रोफाइल के साथ-साथ बड़ी फिरौती या अपहरण की ओर इशारा कर रहा है.
 

Jamsedpur :  जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एसएसपी आवास के समीप रहने वाले प्रतिष्ठित कारोबारी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी का अबतक कोई सुराग नहीं मिला है. इस घटना ने पुलिस प्रशासन के बीच हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि मामला हाई-प्रोफाइल के साथ-साथ बड़ी फिरौती या अपहरण की ओर इशारा कर रहा है.

 

बताया जा रहा है कि कैरव गांधी बैंक ऑफ इंडिया से करीब 25 लाख रुपए की बड़ी राशि निकालकर निकले थे, जिसके बाद से ही उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है.

 

घटना गंभीर तब हुई, जब कैरव की कार चांडिल थाना (सरायकेला-खरसावां) के कंडरबेड़ा स्थित 'सिल्वर सैंड रिसॉर्ट' के पास झाड़ियों से लावारिस अवस्था में मिली. कार मिलने के तुरंत बाद परिजनों ने बिष्टुपुर थाने में अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

 

कोल्हान के डीआईजी ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इस केस की जांच के लिए जमशेदपुर पुलिस और सरायकेला-खरसावां पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई है. 

 

फिलहाल दो बिंदुओं की जांच कर रही पुलिस 

पुलिस की जांच में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि चांडिल में एक टोल ब्रिज के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक स्कॉर्पियो नजर आई है, जिसमें युवक को ले जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

 

पुलिस इस पहलू को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है कि युवक अपनी मर्जी से गाड़ी छोड़कर कहीं और चला गया होगा. एसआईटी की टीम तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन और बैंक ट्रांजैक्शन की पड़ताल कर रही है.

 

साथ ही, जमशेदपुर से चांडिल तक के सभी रूटों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे और युवक की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही