Search

 
 
 

विनय चौबे को फ्लैट दिलाने वाले सरदार सुरेंद्र सिंह को ACB ने किया अरेस्ट

विनय चौबे और विनय सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की जांच से जुड़े मामले में एसीबी ने दिल्ली के रियल स्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Ranchi : विनय चौबे और विनय सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की जांच से जुड़े मामले में एसीबी ने दिल्ली के रियल स्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. एजेंसी ने सरदार सुरेंद्र सिंह को रांची से गिरफ्तार किया है. 

 

एसीबी ने सुरेंद्र सिंह को गुरुवार को पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया था लेकिन वह एसीबी की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे. ACB की जांच में यह बात सामने आई कि विनय चौबे की सरहज (साले की पत्नी) प्रियंका त्रिवेदी के नाम पर खरीदे गए एक फ्लैट के मामले में सुरेंद्र सिंह की भूमिका थी.

 

वर्ष 2017 में सुरेंद्र सिंह ने एक पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर प्रियंका त्रिवेदी को लगभग 43 लाख रुपये में एक फ्लैट बेचा था. एसीबी को संदेह है कि इस खरीद-फरोख्त में विनय चौबे के अवैध धन का निवेश किया गया था.

 

इसी लेनदेन के दस्तावेजों का सत्यापन करने और धन के स्रोत का पता लगाने के लिए एसीबी ने जनवरी 2026 की शुरुआत में सरदार सुरेंद्र सिंह को रांची बुलाकर पूछताछ की थी. इस मामले में सुरेंद्र सिंह के अलावा रांची के कारोबारी श्रवण जालान और ज्योतिष एन.के. बेरा से भी पूछताछ की जा चुकी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही