Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः शहर में 15 व 16 को भारी वाहनों की नो-इंट्री

प्रशासन ने 15 व 16 अगस्त को दो दिन जमशेदपुर शहर में बसों को छोड़ कर सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. शुक्रवार व शनिवार को शहर में सिर्फ बसों का ही परिचालन हो सकेगा.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूर कर ली गई है. 15 अगस्त को मुख्य समरोह शहर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में होगा. वहीं, अगले दिन शनिवार को जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी. इसे देखते हुए प्रशासन ने 15 व 16 अगस्त को दो दिन शहर में बसों को छोड़ कर सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. शुक्रवार व शनिवार को शहर में सिर्फ बसों का ही परिचालन हो सकेगा.

जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को देखते हुए 15 व 16 अगस्त को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है. स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त की सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक और जन्माष्टमी पर 16 अगस्त की सुबह छह बजे से रात दो बजे तक शहर में बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही