Search

 
 
 

झारखंड के सरकारी विद्यालयों में दिशोम गुरु की स्मृति में मौन सभा का आयोजन

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दिशोम गुरु के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाएं और उनके द्वारा किए गए समाज सुधार के प्रयासों की जानकारी दी. गुरुजी की संघर्षगाथा ने विद्यार्थियों के मन में सेवा, समर्पण और न्याय के मूल्यों को अपनाने की भावना का संचार किया.
 

Ranchi : झारखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में मौन सभा का आयोजन किया गया.  इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गुरुजी के संघर्षमय जीवन, सामाजिक योगदान और आदिवासी हितों के लिए किए गए कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 

Uploaded Image

 

दिशोम गुरु के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं की दी गई जानकारी

प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दिशोम गुरु के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाएं और उनके द्वारा किए गए समाज सुधार के प्रयासों की जानकारी दी. गुरुजी की संघर्षगाथा ने विद्यार्थियों के मन में सेवा, समर्पण और न्याय के मूल्यों को अपनाने की भावना का संचार किया.

 

छात्रों ने लिया संकल्प

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे भी अपने जीवन में सत्य, न्याय और समाज सेवा के सिद्धांतों को अपनाएंगे और देश व समाज की प्रगति में अपना योगदान देंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही