Search

 
 
 

Jamshedpur: अधिकारियों ने डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर नियुक्त सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास, पुलिस प्रेक्षक गजराव भूपल एवं उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र, एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया.
 
निरीक्षण के दौरान बातचीत करते जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी व सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur: घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर नियुक्त सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास, पुलिस प्रेक्षक गजराव भूपल एवं उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र, एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया.

संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों ने मतगणना केंद्र की भौतिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, स्ट्रांग रूम की तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा निगरानी प्रणाली, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन यंत्र, प्रवेश नियंत्रण एवं अधिकृत कर्मियों की सूची का विस्तृत अवलोकन किया. उन्होंने डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना दिवस के सुचारू संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सीसीटीवी कैमरों का सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए

प्रेक्षकों ने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम क्रियाशील होते ही चौबीसों घंटे सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सीसीटीवी कैमरों का सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि सभी मतगणना टेबल, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की सुरक्षित अभिरक्षा और मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरी तत्परता से चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन में जुटा है तथा प्रत्येक चरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही