Search

 
 
 

पलामूः युवक ने प्रेम प्रसंग में किशोरी की गला दबाकर की थी हत्या, गिरफ्तार

पलामू एसपी ने एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को लोईंगा निवासी आरोपी युवक अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.
 

Medininagar : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में किशोरी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह मामला प्रेम प्रसंग का है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. ज्ञात हो कि मृतका की मां ने 17 अक्टूबर को पाटन थाना में आवेदन देकर अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की सूचना दी थी. महिला ने बताया था कि 16 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे उसकी बेटी अपनी चचेरी बहन के घर सोने जाने की बात कहकर घर से निकली थी. लेकिन वह वापस नहीं लौटी.


अगले दिन शाम करीब 4:30 बजे गांव के समीप स्थित तालाब से किशोरी का शव बरामद किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू एसपी ने एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को लोईंगा निवासी आरोपी युवक अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. वह एक माह पहले की पंजाब से कमा कर लौटा था.


 उसने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी प्रेमिका (किशोरी) किसी और शख्स से बात करती है. 16 अक्टूबर की रात उसने किशोरी को बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पास के तालाब में फेंक दिया. अरुण कुमार ने यह भी बताया कि उसने मृतका का मोबाइल तालाब में और चप्पल व अपने कपड़े एक कुएं में फेंक दिए. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल, चप्पल और अन्य सामान बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही