Search

 
 
 

Jamshedpur:  जलापूर्ति के लिये सरयू राय की पहल पर एक पैनल बोर्ड और तीन नये मोटर खरीदे गये

मानगो में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक पैनल बोर्ड और तीन नए मोटर और खरीदे गये हैं. पैनल बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया था. . मोटर अंशतः ही काम कर रहे थे.
 
मानगो में जलापूर्ति व्यवस्था के लिये नया पैनल बोर्ड.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur:   जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय की पहल पर मानगो में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक पैनल बोर्ड और तीन नए मोटर और खरीदे गये हैं. पैनल बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया था. विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने उनसे बताया है कि तीनों मोटर अगले बुधवार तक काम करना शुरु कर देंगे और क्षेत्र की जनता को पानी के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा.

इस गंभीर मांग को विधानसभा सत्र में विधायक ने उठाया था

पिंटू सिंह ने बताया कि तीनों मोटर अंशतः ही काम कर रहे थे. इससे इलाके में पेयजलापूर्ति में दिक्कत हो रही थी. जनता की इस गंभीर मांग को विधायक सरयू राय ने विधानसभा सत्र में उठाया था. इसी का नतीजा है कि तीन नए मोटर और पैनल बोर्ड खरीदे गये. एक मोटर 350 एचपी (हॉर्स पावर) का है जो इंटकवेल में लगाया जाएगा जबकि दो अन्य मोटर 150-150 एचपी के हैं जो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में इस्तेमाल किये जाएंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही