Search

 
 
 

जमशेदपुर:भक्ति के रंग में डूबा पांचरुलिया, 100 साल पुराने बाबा भीमेश्वर शिव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार

जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के खांडामौदा पंचायत के पांचरुलिया गांव में आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. शनिवार को करीब 100 वर्ष पुराने बाबा भीमेश्वर शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद 'शिव शांति अनुष्ठान'  का आयोजन किया गया. इस मौके पर कलश यात्रा निकाली गई.
 

Jamshedpur: जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के खांडामौदा पंचायत के पांचरुलिया गांव में आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. शनिवार को करीब 100 वर्ष पुराने बाबा भीमेश्वर शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद 'शिव शांति अनुष्ठान'  का आयोजन किया गया. इस मौके पर कलश यात्रा निकाली गई. 


इस कलश यात्रा की शुरूआत मंदिर से करीब 4 किलोमीटर दूर मालुआ गांव स्थित रगड़ो नदी से जल भरने से हुई. इस दौरान शिवभक्तों ने 'शिव शंभू' के जयकारे लगाए. यात्रा में श्रद्धालु जल भरकर हर्षोल्लास और भक्ति में मग्न होकर मंदिर पहुंचे. मंदिर में पुजारी शंकर प्रसाद कर, सुबेंदू विकास मिश्रा, आशीष मिश्रा और आनंद महापात्रा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई. 

 

वहीं, पूजा-पाठ के दरम्यान 33 कोटि देवी-देवताओं का आह्वान और हवन किया गया. जिसमें सूर्य, गो पूजा, अग्नि स्थापन और मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा हुआ. इस अनुष्ठान को सफल बनाने मंस कमेटी के मुखिया पंचानन मुंडा, नांव कुंवर, मिथुन कर, बीजन धड़ा, सुधांशु मुंडा, सेनापति जेना, भवानी धड़ा, सुजीत गीरि, प्रदीप धड़ा, राकेश धड़ा और मुन्ना होता सहित समस्त ग्रामीणों का योगदान रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही