Search

 
 
 

पलामू : हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर जगतपुरवा मोड़ के समीप तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान मुरुबार (लेस्लीगंज थाना) निवासी अफजाल अंसारी (20 वर्षीय) और रंका निवासी परवेज आलम (19 वर्षीय) के रूप में हुई है. परवेज आलम मुरुबार अपने रिश्तेदार में घर आया था.
 

Palamu :  पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर जगतपुरवा मोड़ के समीप तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान मुरुबार (लेस्लीगंज थाना) निवासी अफजाल अंसारी (20 वर्षीय) और रंका निवासी परवेज आलम (19 वर्षीय) के रूप में हुई है. परवेज आलम मुरुबार अपने रिश्तेदार में घर आया था.

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक ट्रक के मैकेनिक हैं और किसी कार्य से पड़वा मोड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पिचिंग के लिए सामग्री लेकर जा रही एक हाइवा ने जगतपुरवा मोड़ के पास बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटनास्थल पर दो हेलमेट पड़े मिले, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे एमएमसीएच रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. सूचना मिलते ही लेस्लीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा-मोटरसाइकिल दोनों को जब्त कर थाना ले आई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही