Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल के चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान

Jamshedpur: शहर के एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय एक मरीज ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. युवक परसुडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला था और पिछले चार वर्षों से एचआईवी संक्रमण से पीड़ित था.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: शहर के एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय एक मरीज ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. युवक परसुडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला था और पिछले चार वर्षों से एचआईवी संक्रमण से पीड़ित था.

 

जानकारी के अनुसार, मरीज लंबे समय से गंभीर बीमारी और शारीरिक कष्ट के कारण मानसिक रूप से परेशान था. जब उसने वार्ड से कूदने की कोशिश की, तो वहां मौजूद अन्य मरीजों और उसकी मां ने उसे रोकने की कोशिश की. इसके बावजूद वह वार्ड से बाहर निकल गया और बाईं ओर स्थित एक खुली खिड़की से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

परिजनों ने बताया कि युवक एचआईवी के साथ-साथ गंभीर टीबी और फेफड़ों के संक्रमण से भी जूझ रहा था. उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी. वह करीब एक महीने से एमजीएम अस्पताल में भर्ती था और उसे सदर अस्पताल से रेफर कर यहां लाया गया था. मृतक अपने परिवार में सबसे बड़ा था और अविवाहित था. परिवार में उसकी मां, एक भाई और एक बहन हैं.

 

इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बताया जा रहा है कि एमजीएम अस्पताल में इस तरह की यह तीसरी घटना है. इससे पहले भी दो मरीज खिड़की से कूदकर जान दे चुके हैं. हर बार अस्पताल प्रबंधन ने खिड़कियों में सुरक्षा जाली लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही