Search

 
 
 

जमशेदपुर : पहाड़िया आदिम जन जाति के लोगों ने राशन एवं पेंशन की समस्या से डालसा को कराया अवगत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बोड़ाम प्रखंड के सबर टोला में रहने वाले आदिम जन जाति के लोगों ने मंगलवार को जिला विधिक प्राधिकार के सचिव नितीश निलेश सांगा से मुलाकात की. इस दौरान आदिम जनजाति के सदस्यों ने अपनी समस्याओं से डालसा सचिव को अवगत कराया. डालसा सचिव को बताया कि पहाड़िया टोला तक जाने के लिए अच्छा रास्ता नहीं है. वहां रहने वाले बुजूर्ग एवं विधवा को समय पर राशन एवं पेंशन नही मिलता है. पीडीएस डीलर घर से लगभग दो किलोमीटर दूर राशन उतार कर चला जाता है. वहां से ढोकर राशन अपने घर तक लाना पड़ता है. जबकि पैकेट में उपलब्ध खाद्यान्न घर तक पहुंचाने का प्रावधान है. डालसा सचिव को बताया गया कि कुछ लोगों का पेंशन की राशि विगत कई माह से खाते में नहीं आ रही है. वहीं पहाड़िया जनजाति की महिला सुकुर्मनी पहाड़िया को कई माह से राशन उपलब्ध नहीं कराया गया है, जबकि उनके नाम का राशन कार्ड बना हुआ है. ठंढ से बचाव के लिए 12 सबर परिवार के किसी भी सदस्य को कम्बल प्रदान नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshedpur-fc-to-participate-in-hero-super-cup-football-tournament-to-be-held-in-april/">जमशेदपुर

: अप्रैल में होने वाले हीरो सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेगी जमशेदपुर एफसी
घर बनाने के लिए वन विभाग की नहीं मिल रही एनओसी पहाड़िया जनजाति के लोगों ने डालसा सचिव को बताया कि सबर नगर के आठ परिवार के नाम बिरसा आवास स्वीकृत हो चुका है और खाता में पहली किस्त की राशि भी आ गयी है, परन्तु वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने के कारण आवास का निर्माण नहीं कराया जा रहा है. जबकि पांच परिवार को वन पट्टा भी मिल चुका है. पुरे मामले से अवगत होने के बाद डालसा सचिव ने इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-from-bihar-and-up-secretly-come-to-make-litti-chokha-and-build-houses-one-after-the-other-hemant-soren/">चाईबासा

: बिहार व यूपी के लोग गुपचुप, लिट्टी-चोखा बनाने आते हैं और तल्ला पर तल्ला मकान बना लेते हैं : हेमंत सोरेन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही