Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के साकची थाना परिसर में सोमवार को गुम हुए मोबाइल के वितरण के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया. इस कैंप में कुल 351 खोए मोबाइल को उनके धारकों को लौटाया गया. इस वितरण समारोह में एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी मुकेश लुनायत, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता समेत शहरी क्षेत्र के थाना प्रभारी मौजूद रहे. वितरण समारोह में अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे. लोगों का कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके मोबाइल उन्हें वापस मिल पायेगा. जमशेदपुर के इस प्रयास से ही उन्हें अपना मोबाइल वापस मिल पाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raj-aditi-who-won-silver-in-national-archery-honored/">जमशेदपुर

: राष्ट्रीय तीरंदाजी में रजत जितने वाली राज अदिति सम्मानित

पूरी टीम बधाई की पात्र : एसएसपी

इस मौके पर एसएसपी किशोर कौशल ने इसके लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह वितरण समारोह का सातवां चरण है और उनके लिए यह पहला समारोह है. उन्होंने बताया कि अपना मोबाइल खोया है इसलिए उन्हें इसकी जानकारी है को फोन खोने से कितनी सारी समस्याएं आती है. पुलिस का लगातार प्रयास रहता है कि जनता की समस्या को खत्म करे. इसी दिशा में जमशेदपुर पुलिस कार्यरत है. जमशेदपुर पुलिस हर संभव प्रयास करेगी और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. अब तक कुल 1788 मोबाइल को लौटाया जा चुका है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-woman-dies-after-being-hit-by-truck-in-topchanchi-road-blocked-in-protest/">धनबाद

: तोपचांची में ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

चैट बोट के माध्यम से दर्ज करे मामला 

आपको अपने मोबाइल पर पुलिस द्वारा जारी मोबाइल नंबर 9006123444 को सेव कर लेना है. नंबर सेव करने के बाद इसी नंबर पर HI, HELLO, JOHAR, या HELP जैसा कोई भी शब्द टाइप कर भेजें. शब्द टाइप करते ही आपके मोबाइल पर एक गुगल फॉर्म का लिंक आएगा, लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल पर एक फॉर्म खुलेगा जिसमें दिए गए जानकारियों को भरना होगा. इस फॉर्म में आपके स्थानीय थाने का नाम, आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियों के अलावा एक आईडी कार्ड और मोबाइल का बिल या मोबाइल के डब्बे का फोटा अपलोड करना होगा. जानकारी अपलोड करते ही यह सारी सूचना पुलिस के पास चली जाएगी. इसके बाद पुलिस आपके मोबाइल को ढूंढने में लग जाएगी. मोबाइल मिलते ही आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर मेल पर जानकारी भेज दी जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही