Search

 
 
 

Jamshedpur: बहरागोड़ा में अवैध लॉटरी नेटवर्क पर पुलिसिया एक्शन, आरोपी मोती रंजन राणा गिरफ्तार

जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी नेटवर्क पर कार्रवाई की है. पुलिस ने ब्लॉक मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अवैध लॉटरी में संलिप्त मोहनपुर निवासी मोती रंजन राणा को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 2700 अवैध लॉटरी टिकटों की बरामदगी हुई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Himangshu karan

Baharagora: जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी नेटवर्क पर कार्रवाई की है. पुलिस ने ब्लॉक मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अवैध लॉटरी में संलिप्त मोहनपुर निवासी मोती रंजन राणा को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 2700 अवैध लॉटरी टिकटों की बरामदगी हुई है. 

 

Uploaded Image

पुलिस गिरफ्त में अवैध लॉटरी टिकट विक्रेता


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बहरागोड़ा थाना में कांड संख्या- 44/26 दर्ज करते हुए, विभिन्न धाराएं लगाई है. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के लॉटरी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही