Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 को पूरी तरह से लागू करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके तहत सप्ताह में 40 घंटे कक्षाओं का संचालन से लेकर एक साल यानी दो सेमेस्टर में 180 कार्यदिवस तक की तैयारी कर ली गयी है, लेकिन विडंबना यह है कि विश्वविद्यालय समेत अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी है. स्वीकृत पदों की तुलना में मुट्ठी भर शिक्षक ही हैं. इनके अलावा कुछ घंटी आधारित शिक्षकों के भरोसे कक्षाओं का संचालन हो रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-imprisoned-herself-at-home-after-killing-her-husband/">जमशेदपुर
: अपने पति की हत्या कर महिला ने खुद को घर में किया कैद
से बिहार तक लालू यादव के 15 ठिकानों पर ED के छापे
CM के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का जंतर-मंतर पर अनशन शुरू, ईडी ने 11 को तलब किया है
विवाद : शंकराचार्य सदानंद सरस्वती के बयान का आदिवासी नेताओं- संगठनों ने किया विरोध
: अपने पति की हत्या कर महिला ने खुद को घर में किया कैद
पूरे कोल्हान में केवल 226 शिक्षक
विश्वविद्यालय में पीजी डिपार्टमेंट समेत 20 अंगीभूत कॉलेजों का संचालन हो रहा है. इन सभी में विभिन्न विषयों को मिला कर शिक्षकों के 1785 स्वीकृत पद हैं. जबकि कार्यरत शिक्षकों की संख्या मात्र 226 है. नियमित शिक्षकों को छोड़ दिया जाये, तो स्वीकृत पदों की तुलना में विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 1559 पद रिक्त हैं. इतने रिक्त पदों की भरपाई मात्र 139 घंटी आधारित शिक्षकों से की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/ed-raids-15-locations-of-lalu-yadav-from-delhi-to-bihar/">दिल्लीसे बिहार तक लालू यादव के 15 ठिकानों पर ED के छापे
कई विषयों में शिक्षक नहीं
विश्वविद्यालय में ऐसे कई कॉलेज हैं, जहां कई विषयों में शिक्षक ही नहीं हैं. उदाहरण के लिए विश्वविद्यालय का प्रीमियर कॉलेज माने जाने वाले जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में हिंदी विभाग में एक भी शिक्षक नहीं हैं, जबकि इस विभाग में विद्यार्थियों की कमी नहीं है. इस कॉलेज के हिंदी विभाग में एकमात्र शिक्षक डॉ विजय कुमार पीयूष थे, जिन्हें एबीएम कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बना कर तबादला कर दिये जाने के बाद विभाग में शिक्षकों का पद रिक्त हो गया है. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/telangana-cm-chandrasekhar-raos-daughter-kavita-begins-fast-at-jantar-mantar/">तेलंगानाCM के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का जंतर-मंतर पर अनशन शुरू, ईडी ने 11 को तलब किया है
फिजिकल एजुकेशन के एक भी शिक्षक नहीं
कोल्हान विश्वविद्यालय में नयी शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी तो शुरू कर दी गयी है, लेकिन फिजिकल एजुकेशन के एक भी शिक्षक नहीं हैं. जबकि एनईपी के तहत यह विषय साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकाय के विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य किया गया है. हालांकि करीम सिटी कॉलेज समेत कुछ अन्य प्राइवेट कॉलेजों के द्वारा एक हद तक इस कमी को पूरा किया जा रहा है. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि शिक्षकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से घंटी आधारित शिक्षकों की सेवा ली जा रही है. वहीं जेपीएससी के माध्यम से हाल में विश्वविद्यालय को कुछ शिक्षक मिले हैं. उम्मीद है कि भविष्य में और भी बहाली होने के साथ ही विश्वविद्यालय को और भी शिक्षक मिलेंगे. इसे भी पढ़ें : नया">https://lagatar.in/new-controversy-tribal-leaders-and-organizations-opposed-shankaracharya-sadanand-saraswatis-statement/">नयाविवाद : शंकराचार्य सदानंद सरस्वती के बयान का आदिवासी नेताओं- संगठनों ने किया विरोध
कहां कितने स्वीकृत पद, कितने कार्यरत और कितने घंटी आधारित शिक्षक
- कॉलेज : स्वीकृत पद : कार्यरत : घंटी आधारित
- एलबीएसएम कॉलेज : 36 : 10 : 09
- को-ऑपरेटिव कॉलेज : 95 : 25 : 22
- वर्कर्स कॉलेज : 67 : 15 : 00
- ग्रेजुएट कॉलेज : 55 : 22 : 19
- केएस कॉलेज सरायकेला : 28 : 12 : 05
- एसबी कॉलेज चांडिल : 28 : 09 : 09
- बहरागोड़ा कॉलेज : 20 : 07 : 05
- जीसी जैन कॉलेज : 10 : 04 : 04
- महिला कॉलेज चाईबासा : 42 : 11 : 10
- घाटशिला कॉलेज : 40 : 16 : 07
- जेएलएन कॉलेज सीकेपी : 25 : 11 : 02
- टाटा कॉलेज चाईबासा : 78 : 19 : 12
- एबीएम कॉलेज : 40 : 13 : 16
- डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर : 17 : 04 : 05
- डिग्री कॉलेज मझगांव : 17 : 02 : 01
- डिग्री कॉलेज मनोहरपुर : 16 : 02 : 03
- मॉडल कॉलेज सरायकेला-खरसावां : 16 : 01 : 06
- महिला कॉलेज सरायकेला-खरसावां : 16 : 02 : 03
- डिग्री कॉलेज खरसावां : 17 : 01 : 00
- यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट : 162 : 40 : 01
Leave a Comment