Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, नशे की प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

जुगसलाई थाना क्षेत्र के गौरी शंकर रोड स्थित पटनहिया मोहल्ला में पुलिस ने छापेमारी कर एक झोलाछाप डॉक्टर को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई की.
 

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र के गौरी शंकर रोड स्थित पटनहिया मोहल्ला में पुलिस ने छापेमारी कर एक झोलाछाप डॉक्टर को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई की.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मो. मुमताज अहमद (55 वर्ष) को किराये के मकान से गिरफ्तार किया. उसके पास से 74 बोतल Trireme Broncof-C सीरप तथा 770 पीस Nitcor-10 टैबलेट बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार आरोपी इन दवाइयों को नशे के लिए स्थानीय युवकों को अवैध रूप से बेच रहा था.

 

इस मामले में जुगसलाई थाना में मामला दर्ज करते हुए NDPS एक्ट एवं ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही