Search

 
 
 

सैलरी पैकेज डील से राहत, CM हेमंत बोले- अब बिना डर के काम करेंगे स्वास्थ्यकर्मी

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में वित्त विभाग और इंडियन बैंक के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सैलरी अकाउंट पैकेज और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों के लिए वेतन खाता एवं एचआरआईएस पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. इस समझौते का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है.
 

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में वित्त विभाग और इंडियन बैंक के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सैलरी अकाउंट पैकेज और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों के लिए वेतन खाता एवं एचआरआईएस पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. इस समझौते का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है.

 

कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें राज्य कर्मियों के वेतन पैकेज और एनएचएम कर्मियों के लिए विशेष सुविधाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समझौते से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हजारों कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनका मनोबल बढ़ेगा.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं और कई बार उन्हें जोखिम वाले हालात में अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है. ऐसे में उनका बीमा और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि वे बिना डर के काम कर सकें.

 

उन्होंने कहा कि इंडियन बैंक के साथ यह समझौता राज्य के विकास में एक नई कड़ी जोड़ता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बैंक राज्य के सर्वांगीण और समावेशी विकास में सहयोगी की भूमिका निभाएगा.

 

मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पूरी दुनिया ने कठिन दौर देखा और स्वास्थ्य सेवाओं की अहमियत और बढ़ गई. ऐसे समय में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है.

 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में डिजिटल व्यवस्था का विस्तार जरूरी है. बैंकिंग सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और इससे सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ श्रमिक वर्ग भी जुड़ेगा. ऐसे में बैंकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाएगी.

 

कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, वित्त सचिव प्रशांत कुमार और इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ बिनोद कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही