Jamshedpur News: स्वच्छता के क्षेत्र में जमशेदपुर ने एक बार फिर झारखंड का मान बढ़ाया है. स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. इस उपलब्धि के साथ जमशेदपुर राज्य का एकमात्र ऐसा शहर बना है, जिसे इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया.
इसे भी पढ़ें:
मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड की ओर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को पुरस्कार और मोमेंटो प्रदान किया.
पुरस्कार राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने ग्रहण किया. इस मौके पर सूडा के निदेशक सूरज कुमार भी मौजूद थे. समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री तोखन साहू और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य सचिव सत्येंद्र सिंह उपस्थित रहे.
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित यह स्वच्छ सर्वेक्षण का 10वां राष्ट्रीय सम्मान समारोह था. इसमें देश के उन शहरों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिन्हें विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

