Search

 
 
 

जमशेदपुर: जाने-माने डॉक्टर ओ.पी. चौधरी का निधन, लोगों ने दीं अश्रुपूर्ण विदाई

दिग्गज डॉक्टर ओ.पी. चौधरी का आकस्मिक निधन शनिवार को हो गया. जिससे चिकित्सा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर छा गई. बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू के नेतृत्व में केंद्र परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया.
 

Jamshedpur: दिग्गज डॉक्टर ओ.पी. चौधरी का आकस्मिक निधन शनिवार को हो गया. जिससे चिकित्सा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर छा गई. बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू के नेतृत्व में केंद्र परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. जहां केंद्र के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.


CHC केंद्र के सहकर्मियों ने डॉ. चौधरी को एक सरल, सहज और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक के रूप में याद किया. डॉ. उत्पल मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. चौधरी का जाना केवल परिवार ही नहीं, बल्कि संपूर्ण चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक बड़ी रिक्तता पैदा कर गया है. उन्होंने कहा कि उनके सेवा भाव और मरीजों के प्रति उनके समर्पण की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा.

 

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉ. सूराई मांडी, डॉ. सुपर्णा नायेक, दिनेश घोष, दीपक घोष, हिमांशु महतो, अमृतांशु बेरा, चिन्मय गिरि और दुर्गा उरांव सहित स्वास्थ्य केंद्र के सभी CHO, एएनएम और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. चौधरी के आदर्श आने वाली पीढ़ी के चिकित्सकों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही