Search

 
 
 

Jamshedpur : नाना-नानी पार्क की समस्याओं का समाधान करने का सरयू राय ने दिया निर्देश

मूल समस्या थी पार्क में बेतरतीब उग आई घास. गंदगी भी थी. तालाब की सफाई भी बड़ी समस्या थी.सरयू राय ने वहीं से टाटा स्टील के लैंड डिपांर्टमेंट को फोन किया और तमाम समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया.
 
पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे सरयू राय.

Vishwajeet Bhatt 

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय बुधवार को कदमा के अनिल सुर पथ पर स्थित नाना-नानी पार्क पहुंचे. स्थानीय निवासियों ने उनसे पार्क की समस्याओं के बारे में शिकायत की थी. वहां वह स्थानीय लोगों से मिले.

लोगों ने उन्हें पार्क की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया. मूल समस्या थी पार्क में बेतरतीब उग आई घास. गंदगी भी थी. तालाब की सफाई भी बड़ी समस्या थी.

सरयू राय ने वहीं से टाटा स्टील के लैंड डिपांर्टमेंट को फोन किया और तमाम समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. इस मौके पर उनके साथ राकेश सिंह, मनोज सिंह, तारक मुखर्जी, अजीत सिंह, सपा दास आदि मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही