Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन में शामिल हुए सरयू राय

पथ संचलन का समापन स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के मैदान में हुआ जहां पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ और प्रार्थना के उपरांत कार्यक्रम पूरा हुआ.
Advertisement
Advertisement
पथ संचलन के समापन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के साथ सरयू राय.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत रविवार सुबह मानगो नगर, जमशेदपुर के स्वयंसेवकों ने डिमना रोड पर पथ संचलन निकाला. पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पथ संचलन के समापन कार्यक्रम में उपस्थित हुए.

दशहरा के दिन सभी बस्तियों में विकेन्द्रित कार्यक्रम होंगे

पथ संचलन का समापन स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के मैदान में हुआ जहां पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ और प्रार्थना के उपरांत कार्यक्रम पूरा हुआ. एकत्रीकरण में वैसे स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया, जिनका गणवेश पूर्ण नहीं था अथवा जो सामान्य परिधान अथवा शुभ्र वेश में थे. इनके खड़ा होने के लिए एकत्रीकरण में अलग पंक्ति बनाई गई थी. कार्यक्रम के अंत में सूचना दी गई कि दशहरा के दिन संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर सभी बस्तियों में विकेन्द्रित कार्यक्रम होंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही