Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : रामदासभट्ठा गुरुद्वारे के पास सरयू राय ने शहीदी शताब्दी जागृति यात्रा का स्वागत किया

शहीदी शताब्दी को समर्पित जागृति यात्रा इसी 17 सितंबर को पटना से रवाना हुई है.  यह यात्रा बिहार, झारखंड, बंगाल, ओड़ीशा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा होते हुए पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब पहुंच कर संपन्न होगी.
Advertisement
Advertisement
शहीदी शताब्दी जागृति यात्रा का स्वागत करते सरयू राय.

Vishwajeet Bhatt 

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी के 350वें साला शहीदी शताब्दी को समर्पित जागृति यात्रा का स्वागत रामदासभट्ठा गुरुद्वारे के पास किया. इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से श्री राय का अभिनंदन किया गया.

17 सितंबर को पटना से रवाना हुई है जागृति यात्रा

गौरतलब है कि सिख धर्म के नौवें गुरु, हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित जागृति यात्रा इसी 17 सितंबर को पटना से रवाना हुई है.  यह यात्रा बिहार, झारखंड, बंगाल, ओड़ीशा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा होते हुए पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब पहुंच कर संपन्न होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही