Search

 
 
 

जमशेदपुरः राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी 5 को, शिक्षक होंगे सम्मानित

संगोष्ठी मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, गरम नाला के सभागार में शाम चार बजे से होगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे. यह कार्यक्रम स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है.
 
विधायक सरयू राय बतौर मुख्य अतिथि लेंगे भाग

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur :  शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को जमशेदपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक पहलुओं पर संगोष्ठी होगी. संगोष्ठी में जमशेदपुर पश्चिमी और पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. संगोष्ठी मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, गरम नाला के सभागार में शाम चार बजे से होगी. इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे. यह कार्यक्रम स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है.

 
शिक्षकों-अभिभावकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दी जाएगी जानकारी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति की शिक्षकों और अभिभावकों को स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए. इसके व्यावहारिक पहलुओं के बारे में स्पष्टता हो, यह आवश्यक है. विगत पांच वर्षों में झारखंड में सरकार के स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति को समग्रता में लागू करने के बारे में ठोस अवधारणा विकसित नहीं हुई. इसके चलते प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है. आधारभूत संरचना का विकास नहीं हो सका है और योग्य शिक्षकों की भारी कमी हो गई है. घंटी आधारित शिक्षकों के समायोजन के बारे में सरकारी नीति का कुप्रभाव लंबे समय से शिक्षकों पर पड़ा. इन सभी पहलुओं पर संगोष्ठी में गंभीरता से विचार किया जाएगा.

 
तीन शिक्षा विशेषज्ञ प्रस्तुत करेंगे अपना आलेख

संगोष्ठी में विशेष रूप से तीन शिक्षा विशेषज्ञ अलग-अलग प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर झारखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभाव के बारे में अपना आलेख प्रस्तुत करेंगे. इसके साथ ही विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. शिक्षा के क्षेत्र में जमशेदपुर के चर्चित और पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को प्रेरणास्त्रोत के रूप में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही