Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: गोलमुरी तस्वीर हटाने को लेकर विवाद, मारपीट में कई घायल

Jamshedpur : जिला के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार देर रात एक मामूली विवाद ने  हिंसक रूप ले लिया. मंदिर परिसर में लगी एक तस्वीर को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइसेंसधारी और संरक्षक पक्ष के बीच पहले तीखी बहस हुई,
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : जिला के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार देर रात एक मामूली विवाद ने  हिंसक रूप ले लिया. मंदिर परिसर में लगी एक तस्वीर को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइसेंसधारी और संरक्षक पक्ष के बीच पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद दोनों ओर से हाथापाई होने लगी. इस दौरान कई लोग घायल हो गए और मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया. पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने गोलमुरी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई.

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही