Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा में दो सड़क हादसे: एक किशोर की मौत, 9 लोग घायल

Koderma : जिला में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए. जिसमें एक किशोर की मौत हो गई, जबकि कुल नौ लो हे हैं.पहली घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलावर गांव के पास जयनगर–झुमरीतिलैया मुख्य मार्ग पर हुई,
Advertisement
Advertisement

Koderma : जिला में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए. जिसमें एक किशोर की मौत हो गई, जबकि कुल नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पहली घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलावर गांव के पास जयनगर–झुमरीतिलैया मुख्य मार्ग पर हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में जयनगर थाना क्षेत्र के पावरहाउस डंडाडीह निवासी 17 वर्षीय राजन कुमार की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि राजन अपने दोस्त आकाश ठाकुर और एक अन्य साथी के साथ हीरोडीह मेला घूमने जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.


टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए. स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान राजन ने दम तोड़ दिया. वहीं  आकाश ठाकुर की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है. तीसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.


वहीं दूसरी घटना में भी अलग-अलग जगहों पर कुल नौ लोग घायल हुए हैं. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही